Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेश बिजली विभाग के खिलाफ़ लोगों ने खोला मोर्चा, अवैध वसूली का लगाया...

 बिजली विभाग के खिलाफ़ लोगों ने खोला मोर्चा, अवैध वसूली का लगाया आरोप

जालौन (हि.स.)। उरई कोतवाली क्षेत्र के पाठकपुरा में मोहल्ले वासियों ने बिजली विभाग पर मीटर उखाड़कर ले जाने व मनमर्जी से कार्यवाही करने का आरोप लगाते हुए बुधवार की सुबह कोतवाली पहुंचकर जमकर हंगामा काटा और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

पूरा उरई कोतवाली क्षेत्र के पाठकपुरा इलाके का है जहां मोहल्ले वासियों ने विद्युत विभाग के कर्मियों पर गुंडागर्दी कर मीटर उखाड़ने व मनमर्जी का आरोप लगाया है। आरोप है कि बिजली विभाग के कर्मी वसूली भी करते हैं। लोगों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा काटा और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की मनमर्जी नहीं चलेगी।

विशाल/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular