Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबिजली फ्री के नाम पर अखिलेश यादव लोगों को गुमराह कर रहे...

बिजली फ्री के नाम पर अखिलेश यादव लोगों को गुमराह कर रहे : मोहसिन रजा

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा 300 यूनिट बिजली फ्री देने के लिए सपा कार्यकर्ताओं द्वारा पंजीकरण कराने पर राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मोहसिन रजा ने कहा कि जनता को बिजली उपलब्ध कराने का काम सरकार करती है, पार्टी नहीं।

उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। सपा अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आप तो मुख्यमंत्री रहे हैं। सपा सरकार में तो प्रदेश अंधकारमय था। मोदी और योगी ने सौभाग्य योजना के तहत उत्तर प्रदेश में करोड़ों— करोड़ लोगों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया गया है। अब सपा के छलावे में उत्तर प्रदेश की जनता आने वाली नहीं है।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में यह घोषणा की कि प्रदेश में सपा सरकार बनने पर जनता को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जायेगी। इसके लिए सपा के कार्यकर्ता कल से गांव—गांव जाकर लोगों से फार्म भरवायेंगे। साथ ही अखिलेश यादव ने यह भी कहा है कि जो लोग फार्म भरेंगे उनको ही 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular