Thursday, February 12, 2026
Homeराज्यबिजली गिरने से नौ लोगों की मौत

बिजली गिरने से नौ लोगों की मौत

राज्य डेस्क

भोपाल। मध्यप्रदेश के देवास और आगर मालवा जिले में बिजली गिरने से कुल 9 लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। अधिकारियों ने बताया कि देवास जिले के डेरिया गुडिया, खल और बामनी गांवों में सोमवार दोपहर बिजली गिरने की तीन अलग-अलग घटनाओं में पांच महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई। इसी तरह आगर मालवा जिले के नलखेड़ा थाना अंतर्गत मनासा, पिलवास और लसुदिया केलवा गांवों में तीन अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं और एक लड़के सहित तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। सोमवार दोपहर दो बजे के बाद अंचल के विभिन्न ग्रामों में बहुत तेज बारिश के साथ तूफानी हवा चली। इससे कई पेड़ भी उखड़ गए। इस दौरान बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई। चार लोगों का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। इस घटना पर दुख जताते हुए सीएम ने ट्वीट किया- देवास एवं आगर मालवा जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से कई अमूल्य जिंदगियों के असमय निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। विनम्र श्रद्धांजलि!

यह भी पढ़ें : ग्राम पंचायत में बगैर काम कराए हड़प लिए लाखों रुपए

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular