Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबिजली कर्मचारियों और अभियन्ताओं के प्रदेशव्यापी आन्दोलन को कांग्रेस ने दिया समर्थन

बिजली कर्मचारियों और अभियन्ताओं के प्रदेशव्यापी आन्दोलन को कांग्रेस ने दिया समर्थन

लखनऊ (हि.स.)। बिजली कर्मचारियों और अभियंताओं के प्रदेश व्यापी कार्य बहिष्कार का कांग्रेस ने पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सोमवार को कहा कि प्रदेश और देश की भाजपा सरकार लगातार सरकारी संस्थाओं को बेचने का कार्य कर रही है और उसी के तहत निजीकरण की आड़ में आरक्षण को पूर्णतया खत्म कर संविधान में प्रदत्त अधिकारों का हनन करने पर उतारू है। कांग्रेस पार्टी सरकार के किसी भी असंवैधानिक कृत्य का घोर विरोध करती है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इससे पहले भी उप्र सहित केन्द्र की मोदी सरकार ने पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए कई सार्वजनिक संस्थाओं को बेंचने का प्रयास किया है और उसी के तहत बिजली विभाग को भी पीएसयू के तहत निजीकरण करना चाहती है। कांग्रेस पार्टी कर्मचारी विरोधी, जन विरोधी, विद्युत वितरण निगम के निजीकरण का प्रस्ताव करने वाली योगी सरकार के फैसले की कड़ी निन्दा करती है और उसे इस प्रस्ताव को तुरन्त वापस लेने की मांग करती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular