Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबिजनौर: परिवार को तमंचा दिखाकर घर से 10 लाख की चोरी

बिजनौर: परिवार को तमंचा दिखाकर घर से 10 लाख की चोरी

बिजनौर (हि.स.)। मण्डावर थानाक्षेत्र के ग्राम भवानीपुर में बीतीरात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए जेवर समेत 10 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर गये। सोमवार को चोरी की जानकारी होने पर घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।

ग्राम भवानीपुर में रहने वाले राजेन्द्र सिंह ने पुलिस को बताया कि रोजाना की तरह बीतीरात को वह परिवार के साथ खाना-पीना खाने के बाद सो रहे थे। बीतीरात चोर घर में दाखिल हुए थे उनकी नींद खुल गई और परिवार की मदद से चोरों को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन चोरों ने परिवार को तमंचा दिखाकर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद चोरों ने सोने-चांदी के जेवर समेत दस लाख रुपये के आभूषणों पर हाथ साफ कर गये।

पीड़ित परिवार ने सुबह घटना की जानकारी यूपी डॉयल 112 को दी। इसके बाद पुलिस मण्डावर थाना प्रभारी फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर गहनता से जांच की। एक्सपर्ट ने कई जगह के फिगंर प्रिंट लिए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

नरेन्द्र/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular