Friday, April 3, 2026
Homeमनोरंजन बिगबॉस 16 के फिनाले से पहले ही मिला टीना दत्ता को नया...

 बिगबॉस 16 के फिनाले से पहले ही मिला टीना दत्ता को नया टीवी शो

कलर्स के सबसे पसंदीदा रियलिटी शो बिगबॉस 16 के आखिरी तीन हफ्ते बाकी हैं, अभी जो कंटेस्टेंट्स बिगबॉस के घर में अपनी जगह बनाएं हुए हैं उनमें से एक टीना दत्ता भी हैं। खबर है की फिनाले से पहले ही उन्हें कलर्स का हिट टीवी सीरियल मिला, जो उन्होंने साइन भी कर लिया है। इस शो का नाम है “दुर्गा और चारु” सीरियल में अदाकारा लीप के बाद लीड रोल में नजर आएंगी। अभी ये जानकारी नहीं मिली है कि टीना दत्ता शो में दुर्गा या चारू किस किरदार को निभाने वाली हैं।

टीवी सीरियल दुर्गा और चारू कलर्स टीवी पर प्रसारित हो चुके सुपरहिट टीवी सीरियल बैरिस्टर बाबू का सीक्वल शो है। इस टीवी सीरियल को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। इस शो के हिट होने के बाद मेकर्स शो का सीक्वल लेकर आए थे। जिसे दुर्गा और चारू का नाम दिया गया। इसमें बैरिस्टर बाबू के मुख्य किरदारों के बच्चों की कहानी दिखाई जा रही है। इस टीवी सीरियल को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया है। लीप के बाद सीरियल में टीना दत्ता को एंट्री होगी, इससे पहले टीना दत्ता कलर्स के ही सुपरहिट सीरियल ‘उतरन’ में नजर आई थी।

अंशिका

RELATED ARTICLES

Most Popular