Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबाहुबली नेता राजन तिवारी गिरफ्तार, कैन्ट-एसओजी टीम ने पकड़ा

बाहुबली नेता राजन तिवारी गिरफ्तार, कैन्ट-एसओजी टीम ने पकड़ा

– बिहार के रक्सौल से हुई गिरफ्तारी, शाम तक गोरखपुर आएगा राजन

– कैन्ट थाने से गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित था

– जारी हुए थे 60 से ज्यादा एनबीडब्ल्यू

– यूपी और बिहार में 40 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं

गोरखपुर, 18 अगस्त (हि.स.)।यूपी के टॉप 45 माफिया की सूची में शामिल गोरखपुर का बाहुबली व कभी माफिया डॉन श्रीप्रकाश शुक्ल का साथी रहे पूर्व विधायक राजन तिवारी को बिहार के रक्सौल से गिरफ्तार कर लिया गया है। गोरखपुर की कैन्ट पुलिस व एसओजी की टीम मंगलवार की रात से बिहार में डेरा डाले थी। टीम में शामिल कैन्ट थाने के विश्वविद्यालय चौकी इंचार्ज अमित चौधरी व एसओजी प्रभारी मनीष यादव ने बिहार पुलिस के मदद से राजन तिवारी को गुरुवार की सुबह गिरफ्तार किया। टीम उसे लेकर गोरखपुर के लिए रवाना हो गयी है। देर शाम तक राजन को गोरखपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा। वह नेपाल भागने की फिराक में था। बता दें कि उस पर गोरखपुर पुलिस की तरफ से 20 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

केवल गोरखपुर में दर्ज हैं 36 से अधिक मामले

राजन तिवारी मोतिहारी के गोविंदगंज से विधायक रह चुका है। उनके खिलाफ बिहार और यूपी में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। अकेले गोरखपुर में उस पर 36 से ज्यादा मुकदमे हैं। वह कैन्ट थाने में दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित था और कोर्ट से लगभग 60 एनबीडब्ल्यू जारी था। पुलिस की तीन टीमें सीओ कैन्ट श्यामदेव बिंद की अगुवाई में लगातार एक महीने से दबिश दे रही थी।

बिहार से नेपाल भागने की फ़िराक़ में था राजन

मोतिहारी पुलिस को सूचना मिली कि राजन तिवारी नेपाल भागने की फिराक में है और वह मोतिहारी में छुपा है। बिहार पुलिस की ओर से इसकी सूचना यूपी पुलिस को दी गई। इसके बाद दोनों राज्यों की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में राजन को रक्सौल के हरैया ओपी थाना क्षेत्र से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। कैन्ट इंस्पेक्टर शशिभूषण राय व एसओजी प्रभारी उप निरीक्षक मनीष यादव ने राजन की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। मोतिहारी के एसपी कुमार आशीष ने भी राजन तिवारी की गिरफ्तारी की बात को स्वीकार की है।

यूपी के टॉप 61 माफिया की लिस्ट में शुमार है राजन

राजन का नाम यूपी के टॉप 61 माफिया की लिस्ट में शुमार है। गोरखपुर कैंट थाने में दर्ज 1996 के हत्या के दो मामले में उसे आरोपी बनाया गया था। इस केस में गैंगस्टर श्रीप्रकाश शुक्ला भी सह-आरोपी था। राजन तिवारी पर यूपी और बिहार में 40 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

आमोद

RELATED ARTICLES

Most Popular