लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिन लोगों को आज नियुक्ति पत्र मिले हैं, वे सभी मन लगाकर एवं निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वाहन करें। श्रीमती मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार मृतक आश्रितों को शीघ्र अतिशीघ्र नियुक्ति देने के लिए गम्भीरता से कार्य कर रही है।
बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री ने अजमिल खां पुत्र स्व. बरकत अली, यश रायजादा स्व. रति रायजादा, सुमित प्रजापति पुत्र स्व. कांति कुमार को जनपद झांसी, ममता अम्बेडकर पुत्री स्व. देव कन्या को जनपद कौशाम्बी, उमेन्द्र कुमार पाल पुत्र स्व. संतोष कुमार पाल को जनपद बांदा और कन्नौज की लक्ष्मी नारायण विमल पुत्र स्व. विनय कुमारी को नियुक्ति पत्र सौंपा।
इसके अलावा आदित्य कुमार पाण्डेय पुत्र स्व0 आशा पाण्डेय को जनपद महाराजगंज, शिवांगी गुप्ता पुत्री स्व0 मालती गुप्ता को जनपद मथुरा, जलाजुद्दीन पति स्व. शाहिदा खातून को जनपद बस्ती, अरविन्द कुमार सिंह पुत्र स्व. सुमन कुमारी को जनपद गाजीपुर के लिए कनिष्ठ सहायक पद हेतु तथा जय प्रकाश पुत्र स्व. दशई राजभर को जनपद गाजीपुर के लिये चतुर्थ श्रेणी पद हेतु नियुक्ति पत्र दिया गया। इस अवसर पर निदेशक, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग सरनीत कौर ब्रोका उपस्थित रहीं।
बृजनन्दन
