Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबाल दिवस पर बच्चों को दी गई स्टेशनरी, बिस्कुट, चॉकलेट और गुलाब...

बाल दिवस पर बच्चों को दी गई स्टेशनरी, बिस्कुट, चॉकलेट और गुलाब के फूल

संस्था दीप चौरिटेबल ट्रस्ट की ओर से लखनपुरी के निरालानगर में हुआ आयोजन

लखनऊ(हि.स.)। एक सामाजिक संस्था की ओर से लखनपुरी के निरालानगर में रविवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर संस्था के सचिव दीप प्रकाश व संस्था की ट्रस्टी सौम्या सक्सेना ने बच्चों को स्टेशनरी का सामान, बिस्कुट, चॉकलेट और गुलाब के फूल बांटे। साथ ही बच्चों को खेल भी खिलाए।

सचिव दीप प्रकाश ने कहा कि नेहरू जी ने देश की आजादी की लड़ाई में महात्मा गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हुए अंग्रेजों को देश से भगाया। देश के वासियों को गुलामी की जंजीरों से मुक्ति दिलाई। पंडित जी बच्चों को बहुत प्यार करते थे। इसलिए उन्हें चाचा नेहरू के नाम से भी पुकारा जाता है। इसलिए 14 नवम्बर के दिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

दुनिया भर में बाल दिवस अलग -अलग तिथियों को मनाया जाता है। देश में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन, 14 नवंबर, को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसे बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है क्योंकि उन्हें बच्चों से बहुत प्रेम था। बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कह कर पुकारते थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular