Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचबार-बालाओं पर जमकर उड़ाए नोट, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाईं धज्जियां

बार-बालाओं पर जमकर उड़ाए नोट, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाईं धज्जियां

बहराइच उत्तर प्रदेश के बहराइच में कोरोना का कोई खौफ नहीं है। कोरोनों के नियमों का पालन करना तो दूर लोग बकायदा जश्न मना रहे हैं। बार-बालाओं का डांस कराया जा रहा है।जिले के सुजौली थाना क्षेत्र में आयोजित मुंडन कार्यक्रम में बार-बालाओं ने ठुमके लगाए तो लोगों ने नोटो की बारिश की। बार-बालाएं ठुमके लगाती रहीं और लोग सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां उड़ाते रहे। पुलिस ने आयोजक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसियनपुरवा मजरा चहलवा निवासी जयप्रकाश पुत्र अयोध्या गुप्ता के घर में मुंडन समारोह था। समारोह में खाने के साथ बार-बालाओं के डांस की भी व्यवस्था की गई थी। खाना खाने के बाद गांव के लोग बार-बालाओं के डांस को देखने के लिए उमड़ पड़े। बार-बालाओं ने डीजे की धुन पर डांस करना शुरू किया तो लोग डांस को देखने के लिए सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना भूल गए और बिना मास्क के ही लोग नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए डांस देखने में मशगूल रहे। इस दौरान लोगों ने जमकर लोगों ने नोटो की बारिश की।बिना अनुमति के कार्यक्रम का आयोजन करने की सूचना पर सुजौली थानाध्यक्ष ओपी चौहान दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर कार्यक्रम को रुकवाया और भीड़ को खत्म कराया। नानपारा सीओ जंग बहादुर यादव ने बताया कि आयोजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular