Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबार एसोसिएशन चुनाव : दो घंटे की देरी से हुआ मतदान, मतदाताओं...

बार एसोसिएशन चुनाव : दो घंटे की देरी से हुआ मतदान, मतदाताओं को रिझा रहें है उम्मीदवार

– कचहरी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों से हो रही निगरानी, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

कानपुर (हि.स.)। एल्डर्स कमेटी कानपुर बार एसोसिएशन का चुनाव करा रही है और शुक्रवार को सुबह नौ बजे से मतदान होना था, लेकिन दो घंटे की देरी से मतदान शुरु हुआ। इसको लेकर मतदाताओं में नाराजगी भी दिखी, लेकिन जैसे ही मतदान शुरु हुआ तो अपने-अपने उम्मीदवारों को मतदाता मतदान करने लगे। वहीं सुरक्षा की लिहाज से कड़े बंदोबस्त किये गये और कचहरी परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों से निगरानी भी की जा रही है।

बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महामंत्री सहित 21 सदस्यीय कार्यकारिणी पदों के लिए शुक्रवार को सुबह नौ बजे से मतदान होना था। दो घंटा देरी से मतदान शुरु हो सका और समय से ही मतदाता लाइन में लग गये थे। समय से मतदान न शुरु होने पर अधिवक्ता मतदाताओं ने नाराजगी जताई। दो घंटे की देरी के बाद मतदान शुरु हुआ तो समर्थक अपने—अपने उम्मीदवारों की तख्तियां लिए नारेबाजी करने लगे। इसके साथ ही अपने उम्मीदवार के पक्ष में मतदान के लिए मतदाताओं से अपील करने लगे। यदि सुरक्षा व्यवस्था की बात की जाये तो चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहा तो वहीं वोटिंग एरिया में लगे सीसीटीवी से निगरानी भी की जा रही है। लायर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आलोक पाण्डेय ने बताया कि मतदान देरी से शुरु हुआ और एल्डर्स कमेटी सही से चुनाव नहीं करा पा रही है, जिसकी शिकायत की गई है। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष तरुणेन्द्र बाजपेई ने कहा कि मतदान हो रहा है और दो दिन बाद मतगणना होगा। बताया कि महामंत्री के नौ उम्मीदवार, अध्यक्ष के सात उम्मीदवार सहित 83 उम्मीदवार चुनाव में अपनी किस्मत अजमा रहे हैं। चुनाव में कुल 5733 मतदाता हैं जो मतदान कर रहे हैं।

अजय

RELATED ARTICLES

Most Popular