Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाबार एसोसिएशन की संयुक्त बैठक में दो साथियों को दी गई भावभीनी...

बार एसोसिएशन की संयुक्त बैठक में दो साथियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। बार एसोसियशन के संघ भवन में जिला तथा सिविल बार एसोसिएशन की संयुक्त बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता बार एसोसियशन के अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी एवं सिविल के अध्यक्ष वीरेन्द्र त्रिपाठी ने किया। बैठक का संचालन बार एसोसियशन गोण्डा के मंत्री मनोज सिंह व सिविल बार एसोसिएशन के मंत्री प्रदीप पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया।
बैठक की शुरुआत करते हुए सदन को बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार सिंह तथा प्रदेश के स्थाई शासकीय अधिवक्ता शास्त्री प्रसाद त्रिपाठी के निधन के बारे में सूचित किया गया। यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविन्द पाण्डेय ने बताया कि विजय सिंह गोण्डा मुख्यालय व शास्त्री जी हाईकोर्ट की लखनऊ खण्डपीठ में वकालत करते थे। उपस्थित अधिवक्ताओं ने अपने दोनो साथियों को श्रद्धाजंलि देकर उनकी आत्मा की शान्ति हेतु परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना किया। साथ ही दो मिनट का मौन रहकर इस अपार संकट से उनके परिवार को उबारने के लिए प्रार्थना की गई। शोक सभा में संतोषी लाल तिवारी, राज कुमार, संतोष कुमार ओझा, राम कृपाल शुक्ल, कौशल किशोर पाण्डेय, भगौती पाण्डेय, गंगा प्रसाद मिश्र, डीपी ओझा, संदीप पाण्डेय, अनिल सिंह, आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular