Wednesday, March 4, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलबारिश से प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे महापौर, कई जगह पर पंप से...

बारिश से प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे महापौर, कई जगह पर पंप से निकाला गया पानी

अयोध्या (हि.स.)। जिले में हुई भारी बारिश लोगों के लिए आफत बन गई। शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। बुधवार रात भर हुई बारिश ने लोगों को बेहाल कर दिया। रामनगरी का जलवानपुरा सबसे प्रभावित रहा। जैसे -जैसे बारिश होनी शुरू हुई वैसे- वैसे लोगों का महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के पास फोन पहुंचना शुरू हो गया। इस पर महापौर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो क्षेत्र अधिक प्रभावित है, वहां पंप लगाककर पानी की निकासी कराई जाए।

गुरुवार को सुबह महापौर मणिपर्वत गए, जहां पीएससी कैंप पानी पानी था। यहां पर मेयर ने पंप लगाकर पानी की निकासी सामने शुरू कराई । उन्होंने निगम के अधिकारियों को फोन कर बुलाया। इसके बाद वह बछड़ा, कांशीराम कालोनी ,जयसिंहपुर हैबतपुर ,जनौरा व कुशमाहा गए। इन क्षेत्रों में अधिकारियों से पानी निकासी कराने को कहा। इन सभी क्षेत्रों में पंप लगाकर पानी की लगातार निकासी हो रही है। कुछ स्थानों पर दो दो पंप लगाए गए। जलवानपुर व जनाैरा में जिला के आलाधिकारियों व निगम के अधिकारी गए और हालात देखकर पानी निकासी की व्यवस्था शुरू कराई।

महापौर ने निगम के अधिकारियों से बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण करते रहने को कहा। कहां जल निकासी पूरी ताकत से लगा जाए, जिससे लोगों को राहत भी मिले। महापौर के निर्देश पर निगम के सामने अधिकारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण करते रहे। आयुक्त विशाल सिंह भी लोगों को राहत पहुंचाने के लिए मोर्चे पर रहे।

पवन पाण्डेय

RELATED ARTICLES

Most Popular