Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबारिश व सूखाग्रस्त जिलों के किसानों को सरकार जल्द दे मुआवजा :...

बारिश व सूखाग्रस्त जिलों के किसानों को सरकार जल्द दे मुआवजा : अखिलेश यादव

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार से प्रदेश के बारिश व बाढ़ग्रस्त जिलों के प्रभावित किसानों को तुरंत मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई है। उन्होंने बारिश से मुख्यमंत्री का दौरा रद्द होने पर भी चुटकी ली है।

अखिलेश यादव ने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से पोस्ट करते हुए कहा कि उप्र के कई हिस्सों में भारी बारिश से या कुछ हिस्सों में सूखा पड़ने से जो भारी नुक़सान किसानों को हुआ है, उसके लिए सरकार तुरंत मुआवज़ा घोषित करे।

सपा अध्यक्ष ने कहा है कि ‘जब मुख्यमंत्री का अपना ही कार्यक्रम भारी वर्षा की वजह से रद्द हो गया तो उन्हें राहत देने के लिए और किस प्रमाण की प्रतीक्षा है’।

मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular