Tuesday, March 3, 2026
Homeराष्ट्रीयबारिश की तबाही में 20 की मौत

बारिश की तबाही में 20 की मौत

नेशनल डेस्क

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश के चलते जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मुंबई में शनिवार रात से हो रही भारी बारिश रविवार सुबह भी जारी है, जिसकी वजह से तबाही का नजारा देखने को मिल रहा है। यहां दीवार ढहने से संबंधित दो अलग-अलग दर्दनाक हादसों में 20 लोगों की मौत हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन हादसों पर दुख जताते हुए कहा, ’मुंबई के चैंबूर और विक्रोली में दीवार गिरने से लोगों की मौत से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। प्रार्थना करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे अतिशीघ्र स्वस्थ हों।’ साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से हादसे में मरने वाले परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने का एलान कर दिया। इस समय मुंबई की सड़कों पर जलसैलाब का नजारा है, तो वहीं मायानगरी की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन सेवा ठप हो गई है। मूसलाधार बारिश की वजह से मुंबई के हनुमान नगर से लेकर कांदीवली इलाके में लोगों के घरों तक में पानी घुस गया है। सुबह-सुबह मुंबई वालों को जलसैलाब की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें : VHP को रास नहीं आ रहे योगी सरकार के फैसले

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular