Saturday, April 11, 2026
Homeअन्यबारिश का क्रम बरकरार, टूट सकता है 37 साल का रिकार्ड

बारिश का क्रम बरकरार, टूट सकता है 37 साल का रिकार्ड

– अक्टूबर माह के 10 दिनों में 217.6 मिमी हो चुकी है बारिश

– 1985 में पूरे अक्टूबर माह में हुई थी 367.4 मिमी बारिश

कानपुर (हि.स.)। म्यांमार से चले मेनू तूफान से बंगाल की खाड़ी बनी मौसमी गतिविधियों से दिल्ली सहित उत्तर भारत में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। अगर कानपुर की बात करें तो इस माह के शुरुआती 10 दिनों में 217.6 मिमी बारिश हो चुकी है और आगे भी तेज बारिश के आसार बने हुए हैं। इससे मौसम विभाग के मुताबिक संभावना है कि 37 वर्ष पूर्व 1990 में अक्टूबर माह में 367.4 मिमी हुई बारिश का रिकार्ड टूट सकता है।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील पाण्डेय ने मंगलवार को बताया कि कानपुर सहित पूरे उत्तर प्रदेश में नम हवाओं का चक्रवाती क्षेत्र बना हुआ है। इसके पीछे बंगाल की खाड़ी में बनी मौसमी गतिविधियां हैं और वहां से बराबर हवाएं नमी लेकर आ रही हैं। इसके साथ ही दक्षिणी पश्चिमी मानसून, जिसे लौटता हुआ मानसून कहते हैं वह भी उत्तर भारत में इन हवाओं से टकरा रहा है। इससे अन्य वर्षों की अपेक्षा इस सीजन में भारी बारिश देखने को मिल रही है। बारिश का यह क्रम आगामी दिनों में भी बना रहेगा और अक्टूबर माह रिकार्ड बनने की ओर बढ़ रहा है। इस माह के शुरुआती 10 दिनों में 217.6 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकि इससे अधिक बारिश 1985 में पूरे अक्टूबर माह में 367.4 मिमी हुई थी। जिस प्रकार मानसून की गतिविधियां अभी भी बनी हुई हैं उससे संभावना है कि पिछले 37 साल का रिकार्ड टूट सकता है।

औसत से अधिक हुई बारिश

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मानसूनी बारिश का समय एक जून से 30 सितम्बर माना जाता है। इन दिनों औसत बारिश कानपुर में 786 मिमी रहती है, लेकिन इस सीजन में 768 मिमी बारिश हो चुकी है। मानसूनी बारिश के सीजन के बाद लौटते हुए मानसून की बारिश अक्टूबर से लेकर दिसम्बर माह तक अधिक नहीं होती, लेकिन इस सीजन में अक्टूबर माह मात्र 10 दिनों में 217.6 मिमी बारिश हो चुकी है। आगे भी जिस प्रकार से पूर्वानुमान है उससे बारिश का यह आंकड़ा काफी आगे जा सकता है।

इन वर्षों में अक्टूबर माह में हुई वर्षा

मौसम विभाग ने बताया कि 1971 में 133.1, 1985 में 367.4, 1999 में 137.0, 2014 में 60.6, 2013 में 143.2, 2021 में 144.8 मिमी बारिश हुई थी। इस वर्ष अब तक मात्र 10 दिनों में 217.6 मिमी बारिश हो चुकी है। अगर मानसूनी सीजन से लेकर अब तक की इस वर्ष की बात की जाये तो कुल बारिश 1025.1 मिमी हो चुकी है।

लगातार गिर रहा तापमान

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने से बारिश इन दिनों रोजाना हो रही है और भारी बारिश से लगातार तापमान गिर रहा है। इसके साथ ही सुबह और दोपहर की आर्द्रता भी बराबर बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में अगर तापमान की बात की जाये तो करीब आठ डिग्री गिर गया और रात में लोगों को हल्की सर्द महसूस होने लगी।

अजय

RELATED ARTICLES

Most Popular