Sunday, February 15, 2026
Homeराष्ट्रीयबारामुला से आईईडी बरामद

बारामुला से आईईडी बरामद

बारामुला। जम्मू-कश्मीर में बारामुला जिले के डांगीवाचा इलाके के चटलोरा में सड़क किनारे गुरुवार को सुरक्षाबलों ने एक आईईडी बरामद किया है। यह आईईडी आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के इरादे से चटलोरा में लगा रखा था। 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस और सेना का संयुक्त गश्ती दल को जिले के डांगीवाचा इलाके के चटलोरा में एक बस स्टॉप के पास सड़क किनारे रेत की बोरी से एक आईईडी बरामद मिला। सुरक्षाबलों ने तत्परता से बम निरोधक दस्ते को इसकी जानकारी दी। बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और समय रहते आईईडी को निष्क्रिय कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular