– स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही इलाज
बाराबंकी (हि.स.)। भीषण गर्मी पड़ने के बीच अब संकमण बिमारियों ने भी अपने पांव पसारने शुरु कर दिए हैं। जिले में खसरा बीमारी ने करीब 27 बच्चों को अपनी चपेट में लिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इन बच्चों का इलाज कर रही है।
सीएचसी सिरौलीगौसपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत केवलापुर में खसरा बीमारी फैली हुई है। इसकी चपेट में गांव की बच्ची पल्लवी, अभय, अर्पित, हर्षित, सलोनी, नितेश, कमल, आर्यमन, लक्ष्मी, आजाद सिंह, मयंक, हर्ष, आराध्या, आदित्य, कुंज सहित 27 बच्चें आ गये है। इन सभी बच्चों की उम्र 11 साल से लेकर पांच वर्ष है। जिन्हें प्रथम चरण में तेज बुखार के साथ ही साथ लाल रंग की शरीर पर पित्तियां उभर आई बाद में धीरे-धीरे छोटे-छोटे दानों के रूप में विकसित हो गई। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर के मौके पर इलाज करना शुरू कर दिया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि मौके पर टीम भेजकर सभी बच्चों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है। संक्रमित बच्चों में चिकन पॉक्स की पुष्टि हुई है।
पंकज/दीपक
