बाराबंकी । पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद के आदेश पर जनपद के समस्त थानों की पुलिस ने कच्ची शराब माफियो के खिलाफ अभियान चलाया। जिसमे दो थाना क्षेत्रों से पुलिस ने दो शराब तस्कर के पास से 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पहली घटना बड़डूपुर के थाना पुलिस ने ग्राम फूटी सैरया निवासी रामविलास पुत्र सहजराम के पास से 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। वही आरएसघाट पुलिस ने अभियुक्त मो माजिद खान पुत्र मो शाहिद निवासी मोहल्ला सुफियान थाना रूदौली जनपद फैजाबाद को थाना क्षेत्र में 10 लीटर कच्ची शराब के साथ धरदबौचा। पुलिस ने इन सभी शराब माफियाओ के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
