Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबाराबंकी : 18 से 44 वर्ष के नागरिकों का टीकाकरण 1 जून...

बाराबंकी : 18 से 44 वर्ष के नागरिकों का टीकाकरण 1 जून से : डॉ. आदर्श सिंह


जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, दिये निर्देष
बाराबंकी। जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए जनपद में कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु किये जा रहे कार्यो-प्रयासों के संबंध में विस्तृत रूप से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कोविड-19 से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाए जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा जनपद में कोविड मामलों की संख्या में तेजी से कमी आ रही है। रिकवरी दर में लगातार वृद्धि हो रही है कोविड के टीकाकरण के संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि भारत सरकार से प्राप्त निर्देशों के क्रम में 18 से 44 वर्ष के नागरिकों का कोविड टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान आगामी 01 जून से जनपद बाराबंकी में चलाया जा रहा है तथा 45 वर्ष के ऊपर के लोगों वैक्सीनेशन यथावत चलता रहेगा। जिलाधिकारी द्वारा पीकू (पीआईसीयू) के लिये सम्बंधित को निर्देशित किया कि इस वार्ड सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित किया जाय तथा जनपद में कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन आपूर्ति, बेड, चिकित्सकों आदि समुचित स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराये जाने के भी निर्देश दिये गए। संक्रमण की रोकथाम के लिए सैम्पलिंग कार्य को तेजी से कराने, होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की टीम द्वारा स्वास्थ्य मॉनिटरिंग करते हुए मेडिकल किट उपलब्ध कराने, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग, कोविड वैक्सीन लगाए जाने आदि कार्यो को तेजी से कराया जाए। कोविड नियमों का उल्लंघन करने एवं बिना मास्क के घूमने वाले लोगों के विरुद्ध चालान-जुर्माना के साथ वैधानिक कार्यवाही के लिए भी निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ एकता सिंह, सीएमओ डॉ. बी.के.एस. चौहान, एडीएम संदीप कुमार गुप्ता सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular