बाराबंकी, 15 मार्च (हि.स.)। होली पर्व को लेकर बाजार गुलजार हो गये हैं। रंग, गुलाल, कपड़े और अन्य सामान की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ इकट्ठा होना शुरु हो गयी है।
पिछले दो वर्षों से कोरोना के सायें में लोगों ने डर-डर कर होली खेली थी। लेकिन इस बार कोरोना से मिली राहत और टीकाकरण के कारण लोग होली पर्व की पूरी मस्ती से मनाने की तैयारी में जुट गए हैं।
कस्बा बदोसराय, सैदनपुर, पंजरौली, मरकामऊ, मौलाबाद, परसाख् सहादतगंज, किंतूर आदि कस्बों के बाजार गुलजार हो गये। दुकानदारों का भी कहना है कि बाजारों में होली का रंग चढ़ने लगा है। इस त्योहार से दुकानदारों को काफी उम्मीदें लगी हुई है।
बाजारों में रंगों के साथ विभिन्न प्रकार के मुखौटा, गुलाल और पिचकारी बिकने लगी है, जो पिछली बार से कुछ दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है।
पंकज/दीपक
