Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबाराबंकी : होली पर्व के मद्देनजर बंद रहेगी शराब की दुकान

बाराबंकी : होली पर्व के मद्देनजर बंद रहेगी शराब की दुकान

बाराबंकी (हि.स.)। होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने को लेकर जिला प्रशासन ने जिले में शराब की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

मंगलवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि जनपद में होली पर्व पर कानून व शांति व्यवस्था एवं सुरक्षा के मद्देनजर जिले की समस्त देशी,अंग्रेजी शराब की दुकान, बीयर शॉप, भांग की दुकाने और मॉडल शॉप बंद रहेंगा। यह दुकानें 17 मार्च की रात्रि दस बजे बंद होगी और 19 मार्च की सुबह दस बजे तक बंद रहेंगी। इस अवधि में मादक पदार्थों की बिक्री पर पूरी तरह से रोक रहेगी। इस बन्दी के लिए अनुज्ञापियों को कोई प्रतिफल देय नहीं होगा।

पंकज/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular