Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबाराबंकी : साइकिल चोरी के शक में नाबालिग बच्चे को खम्भे...

बाराबंकी : साइकिल चोरी के शक में नाबालिग बच्चे को खम्भे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

बाराबंकी (हि.स.)। बदोसराय के एक गांव में मंगलवार को साइकिल चोरी के आरोप कुछ लोगों ने नाबालिक बच्चे को खम्भे से बांधकर बेरहमी से पीटा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो हरकत में आई पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। 
बदोसराय थाना क्षेत्र के गांव खजुरी में पिछले काफी दिनों से साइकिल चोरी की घटनाएं हो रही थी। चोर को पकड़ने के लिए ग्रामीणों की ओर से प्रयास किया जा रहा था। आरोप है कि मंगलवार को चोरी के शक में नाबालिक बच्चे को पकड़कर भीड़ ने एक खम्भे में बांधकर बेरहमी से पीटा। इसी बीच किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। मामले की जानकारी होते ही पुलिस पहुंची और बच्चें को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे ने पुलिस को बताया कि साइकिल चोरी के आरोप में उसे खम्भे से बांधकर पीटा गया है। 
अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश सिंह ने बताया कि थाना बदोसराय में एक किशोर के साथ साइकिल चोरी के आरोप मे मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामला संज्ञान में आते ही मुकदमें दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular