बाराबंकी (हि.स.)। तीन दिन से हो रही बरसात से सरयू नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। शुक्रवार की शाम को नदी का जलस्तर 105.696 सेमी आंका गया जो खतरे के निशान से 37 सेमी कम है। शनिवार तक जलस्तर बढ़ने की संभावना है। नदी का जलस्तर बढ़ने से कटान का भी खतरा बढ़ गया है। इसके मद्देनजर रामनगर की एसडीएम तान्या ने तहसील कर्मियों के साथ निरीक्षण किया और ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
एसडीएम ने ग्रामीणों से उनका हालचाल लिया और यह आश्वास्त किया कि उन्हें किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत उत्पन्न नहीं होने दिया जाएगा। क्षेत्र में लेखपाल लगे हुए है। नदी के किनारे जाने से बचे।तहसील प्रशासन उनके साथ है।
बताया कि तहसील रामनगर के एल्गिन ब्रिज पर शुक्रवार को सरयू नदी का जल स्तर पिछले दिनों की तुलना में कुछ बढ़ा था। खतरे के निशान से 37 सेमी नीचे ही थी। गुरुवार को जल स्तर 105.526 सेमी था, जो शुक्रवार को बढ़ कर 105.696 सेमी पर पंहुच गया। नदी का जलस्तर बढ़ने की पूरी संभावना है। इसके लिए टीमें सकर्त रहें।
बाढ़ कार्य खंड के अधिशाषी अभियंता शशिकांत सिंह का कहना था कि उनका विभाग बाढ़ को लेकर सदैव एलर्ट रहता है। नदी का जलस्तर बढ़ रहा, लेकिन बांध सुरक्षित है। कटान नहीं हो रही है। कर्मचारी बांध पर लगातार भ्रमण करते रहते हैं।
पंकज/दीपक
