Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबाराबंकी : सड़क हादसे में 15 की गई जान, शिनाख्त कर कराया...

बाराबंकी : सड़क हादसे में 15 की गई जान, शिनाख्त कर कराया गया पोस्टमार्टम

– भीषण हादसे में बस के परखच्चे उड़े, 27 घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

– मौके पर पहुंचे डीएम, एसपी ने घायलों का लिया हालचाल, स्वास्थ्य महकमा इलाज में जुटा

– मुख्यमंत्री ने घटना पर जताया शोक, अधिकारियों को घायलों का बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए

बाराबंकी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद में गुरुवार को उस वक्त एक बड़ी दुर्घटना सामने आई, जब डबल डेकर टूरिस्ट बस और बालू लदे ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

इस भीषण हादसे में मृतकों की संख्या 15 पहुंच गई है, जबकि 27 घायल हो गए। घटना के वक्त बस में करीब 70 लोग सवार होने की बात बताई जा रही है। घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया और दुख जताते हुए अफसरों को घायलों का समुचित इलाज कराने के साथ मृतक के परिवारों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।

यह हादसा उस वक्त हुआ जब दिल्ली से लगभग 70 सवारियों को लेकर डबल डेकर टूरिस्ट बस बहराइच जा रही थी। जैसे ही बस बाराबंकी जनपद में किसान पथ के आउटर रिंग रोड से गुजर रही थी तभी देवथाना के बबुरी गांव के पास अचानक जानवार आ गया और विपरीत दिशा से आए बाूल लदे ट्रक से बस टकरा गई। दोनों ही वाहनों की रफ्तार तेज होने से टक्कर होते ही गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और चीख-पुकार मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद समेत कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और रेस्क्यू कर घायलों को निकालते हुए स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी ने डॉ. आदर्श सिंह ने बताया कि घायलों में गोंडा, बहराइच और बाराबंकी के लोग शामिल हैं। मृतकों की शिनाख्त हो गई है। वहीं स्थानीय प्रशासन गंभीर रूप से घायलों का बेहतर इलाज कराए जाने की व्यवस्था में जुटा हुआ है।

शिनाख्त किए गये मृतकों के नाम पता

1- सलाउद्दीन पुत्र रियाजुद्दीन निवासी उपथी उद्दीपट्टी थाना जरवलरोड जिला बहराइच, उम्र 37 वर्ष

2- अनीसुर्रहमान पुुत्र अब्दुल रहमान निवासी उपथी उद्दीपट्टी थाना जरवलरोड जिला बहराइच, उम्र 45 वर्ष

3- रमन पुत्र वीरेंद्र निवासी ग्राम जगतापुर थाना कटराबाजार जिला गोण्डा, उम्र 22 वर्ष

4- विनोद कुमार पुत्र रामस्वरूप निवासी कोचा कासिमपुर थाना करनैलगंज जिला गोण्डा, उम्र 32 वर्ष

5- दृगपाल पुुत्र रामसेवक निवासी नाजिरगंज थाना जरवलरोड जिला बहराइच, उम्र 19 वर्ष

6- अब्दुल रहमान पुत्र निजामुद्दीन निवासी आलापुर थाना कोतवाली नगर जिला बाराबंकी, उम्र 42 वर्ष

7- कदीर पुत्र मो. इदरीश निवासी ग्राम उपथी उद्दीपट्टी थाना जरवल रोड जिला बहराइच, उम्र 49 वर्ष

8- द्वारिका प्रसाद पुत्र तिलक राम निवासी हसनामुलई थाना केसरगंज जिला बहराइच, (बस का खलासी)

9- नूर अली पुत्र बदलू ग्राम रूद्दलपुरवा थाना कटरा बाजार जिला गोण्डा, उम्र-32

10- सायबा बेगम पत्नी मेराज अहमद निवासिनी पहाड़ापुर थाना फखरपुर जिला बहराइच, उम्र 25 वर्ष

11- जारा पुत्री मेराज अहमद निवासिनी पहाड़ापुर थाना फखरपुर जिला बहराइच, उम्र 2 वर्ष

12- अजय कुमार पुत्र भारत निवासी जयसिंहपुर थाना केसरगंज जिला बहराइच, उम्र 12 वर्ष

13- याशमीन पुत्री इन्वन निवासी नंदीपुर थाना केसरगंज जिला बहराइच, उम्र 28 वर्ष

14- राजू पुत्र रामनरेश निवासी जयसिंहपुर थाना केसरगंज जिला बहराइच, उम्र 15 वर्ष

15- एक मृतक की पहचान नहीं हो सकी।

घायलों की सूची

1- यासमीन (28) पुत्री इब्बन निवासी नंदीपुर थाना कैसरगंज, बहराइच

2- शादाब 5 वर्ष पुत्र मेराज नंदीपुर थाना कैसरगंज, बहराइच

3- सिराज अहमद 45 पुत्र मोहम्मद मोहसिन ग्राम पट्टी थाना कैसरगंज, बहराइच

4- सदील (28) पुत्र रफी अहमद निवासी एहतशाम पुर थाना कैसरगंज, बहराइच

5- रहमत पुत्र अली उद्दीन निवासी कंडेला थाना कैसरगंज, बहराइच

6- चंदू (55) पुत्र रमजान हजूरपुर, बहराइच

7- लक्ष्मण चौहान 24 पुत्र राधेश्याम निवासी लोनयन पुरवा नकटा थाना कटरा बाजार, गोंडा

8- इतर (35) पत्नी अनिसुर रहमान निवासी पट्टी कैसरगंज, बहराइच

9- प्रवेश (18) पुत्र समयदीन निवासी लाला पुरवा थाना कैसरगंज, बहराइच

10- अदनान (20) पुत्र रईस अहमद निवासी बहराइच थाना हुजूरपुर, बहराइच

11- जगत राम (21) पुत्र बाबादीन निवासी फत्तापुर कला टिकैतनगर, बाराबंकी

12- हामिद (21) पुत्र शहीदुर रहमान निवासी उपाधि पट्टी जरवल रोड, बहराइच

13 -जरीन (5) पुत्री अनिसुर रहमान निवासी उपाधि पट्टी जरवल रोड, बहराइच

14 – शाहिदा (5) पुत्री जावेद निवासी उपाधि पट्टी जरवल रोड, बहराइच

15- आसिम पुत्र मोहम्मद सलीम नागेश्वर नाथ मंदिर, बाराबंकी

16- विशाल पांडे (21) पुत्र बुधराम निवासी कटका थाना हुजूरपुर, बहराइच

17- अब्दुल हसन (35) पुत्र निजामुद्दीन पुरैनी कैसरगंज, बहराइच

18- तालुकदार (32) पुत्र रामफल निवासी हरवा टांडा थाना हुजूरपुर, बहराइच

19- अलख राम 28 पुत्र गंगाराम निवासी बरगदी कोट थाना करनैलगंज, गोंडा

20- अनंतराम (58) पुत्र भैरव दिन निवासी निंदूरा थाना कटरा बाजार, गोंडा

21- पवन कुमार (28) पुत्र स्वर्गीय नन्हे निवासी कुर्मिन परवलिया थाना करनैलगंज, गोंडा

22- शारदा (33) पत्नी राजेश खरगूपुर, गोंडा

23- तरुण कनौजिया पुत्र राजेश खरगूपुर, गोंडा

24- मनीष कुमार (20) पुत्र अरुण निवासी जगतपुर कटरा बाजार, गोंडा

25- राजेश कुमार कनौजिया (35) पुत्र शाहिद राम निवासी खरगूपुर, गोंडा

26- राहुल (19) पुत्र पट्टे लाल निवासी धनराजपुर जरवल रोड, बहराइच व इसके साथ अन्य भी हैं। जिनका इलाज चल रहा है।

मृतकों को मुआवजे का एलान

बाराबंकी में मार्ग दुर्घटना में हुई लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने मृतक के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये के आर्थिक मदद का एलान किया है। साथ ही अधिकारियों को घालयों को समुचित इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए है।

RELATED ARTICLES

Most Popular