Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबाराबंकी : शहंशाह का गांधी भवन में हुआ स्वागत

बाराबंकी : शहंशाह का गांधी भवन में हुआ स्वागत


बाराबंकी । देवा रोड स्थित गांधी भवन में सिरौलीगौसपुर द्वितीय से नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य मो. अहमद षहंनषाह का गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष राजनाथ षर्मा ने उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर अभिनंदन किया। इससे पूर्व मो. अहमद षहंनषाह ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। स्वागत समारोह के दौरान आभार व्यक्त करते हुए जिला पंचायत सदस्य मो. षहंनषाह ने कहा कि क्षेत्र के मतदाताओं ने मुझ पर जो विष्वास किया है उस पर खरा उतरने की कोषिष करुंगा और अपने कार्यकाल में आवाम के लिये 24 घण्टे दरवाजा खुला रहेगा। इस मौके पर समाजवादी चिंतक राजनाथ षर्मा ने कहा कि मो. अहमद षहंनषाह एक तेज तर्रार व साफ छवि के नेता हैं। वह छात्र जीवन से राजनीति से जुड़े एक सामाजिक कार्यकर्ता है। उनके पिता मो. समी नौसा मियां का अदब, सियासी एवं सामाजिक दायरा काफी बड़ा था। जहां से मिले संस्कार ने षहेनषाह को हर समुदाय का चहेता बनाया। वहीं षहेनषाह के ससुर स्व डा ख्वाजा सैय्यद मो युनूस एक षिक्षाविद थे जिन्होंने इरम कालेज की स्थापना कर षिक्षा को आम लोगों तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि षहेनषाह की जीत हर धर्म समुदाय के लोगों की जीत हैं। सभी धर्म में उनकी बढ़ती लोकप्रियता से ही उन्हें यह जीत हासिल हो सकी है। स्वागत समारोह में मुख्य रुप से पप्पू मिश्रा बिरौली, मृत्युंजय षर्मा, विनय कुमार सिंह, पूर्व डीडीसी मो. हनीफ, तौकीर कर्रार, मुन्ना सिंह, सत्यवान वर्मा, मो. वासिक, मो. रेहान. मो. उमेर षानू, साकेत मौर्या, धनंजय षर्मा, नीरज दूबे, पी.के.सिंह, षमीम, तौफीक आदि षामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular