निंदूरा बाराबंकी । घुंघटेर थाना क्षेत्र के गलहरिया में विवाहिता की शुक्रवार की शाम ,संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है। लखनऊ जनपद के इटौंजा थाना अंतर्गत ग्राम पट्टी निवसी राजा राम ने अपनी पुत्री अंजू देवी का विवाह करीब पांच वर्ष पूर्व घुंघटेर थाना के गुलहरिया निवासी अनिल गौतम के साथ किया था।आरोप है कि कुछ समय के बाद से ही उनकी बेटी को ससुरालीजन व पति दहेज में कार और रुपयों की मांग को लेकर परेशान करने लगे। बेटी के साथ गाली-गलौच और मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देते रहते थे। शुक्रवार को विवाहिता की मौत की सूचना पर कोहराम मच गया। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि उसने आत्महत्या की है। मृतका के पिता राजाराम ने मांग पूरी न होने पर पुत्री को मार देने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। घुंघटेर थाना प्रभारी निरीक्षक लालचंद्र सरोज ने बताया कि दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। निंदूरा बाराबंकी पत्नी हीरालाल निवासी ग्राम बौधनी थाना घुंघटेर निवासी हीरा लाल की पत्नी जो 63 वर्ष जो लगभग 8 वर्ष़ों से बीमार चल रही थी तथा मानसिक रूप से ठीक नहप थी शनिवार सुबह 4:00 बजे छठ के कुंडे से प्लास्टिक की रस्सी से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया।
