– श्रावण मास के द्वितीय सोमवार महादेवा में उमड़ा जनसैलाब
बाराबंकी (हि.स.)। श्रवण मास के द्वितीय सोमवार पर लोधेश्वर महादेवा के प्रसिद्ध शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच लगभग पांच लाख श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
लोधेश्वर महादेवा के दर्शन को रविवार की शाम से ही कानपुर, उरई, झांसी, जालौन, हमीरपुर, एटा, इटावा, मैनपुरी, रायबरेली, उन्नाव, लखनऊ, सीतापुर, बहराइच और गोंडा सहित तमाम जनपदों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। देर रात तक समूचा मेला परिक्षेत्र ऑडिटोरियम रैन बसेरा श्रद्धालुओं से भर गया था। भारी भीड़ के मद्देनजर मंदिर प्रशासन द्वारा पूजन व जलाभिषेक के लिए अर्ध रात्रि से ही मंदिर के पट खोल दिए थे। संपूर्ण मेला परिक्षेत्र बम-बम भोले के जयकारों से गुंजायमान हो रहा था। भीड़ का आलम यह था कि गर्भ ग्रह में तैनात पुलिसकर्मियों को संभालना मुश्किल हो रहा था। उप जिलाधिकारी तान्या द्वारा मेला व मंदिर परिसर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जाता रहा।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज महादेवा अनिल कुमार पांडे सहित जनपद के समस्त थानों का पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहा। मंदिर के गर्भ गृह के अंदर उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह, शिवानंद पटेल, आरक्षी अजीत सिंह, पूजा शर्मा, हर्षिता, प्रियंका द्वारा श्रद्धालुओं को जलाभिषेक कराने के साथ सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहें।
पंकज/दीपक
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
