केसरवा सादात में लगा कैम्प, हुआ टीकाकरण
बाराबंकी । कोरोना महामारी से बचने के लिये केन्द्र व प्रदेष सरकार हर तरह के प्रयास कर रही है। वहीं लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिये कैम्प लगवा रही है। वहीं केसरवा सादात में नवनिर्वाचित महिला प्रधान रबाब जहरा ने क्षेत्र में विकास के साथ साथ कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिये प्रषासन से मांग की। रबाब जहरा की मांग पर प्रषासन ने केसरवा सादात में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर कैम्प लगवाया। वहीं रबाब जहरा ने गांव में घर घर जाकर लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिये प्रेरित किया। उनके इस प्रयास से स्वास्थ्य कैम्प में वैक्सीन लगवाने वालों की अच्छी खासी तादाद देखने को मिली। प्रधान पति फिरोज हैदर का कहना है कि हमारी पूरी कोषिष रहेगी कि गांव के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाया जाये। इसके लिये हम और हमारी प्रधान पत्नी रबाब जहरा कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिये लोगों को जागरुक करने का काम कर रही हैं। उन्होने आगे कहा कि हमारा प्रयास है कि क्षेत्र में विकास कार्य में तेजी लाया जायेगा। यहां के ग्रामीणो के लिये हमारे दरवाजे रात को भी खुले रहेंगे किसी की कोई भी समस्या हो उसको पूरा करने का भरपूर कोषिष करेंगे। प्रधान पति फिरोज हैदर ने स्वास्थ्य टीम का भरपूर सहयोग किया और उनके खाने पीने की व्यवस्था की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी नवानिर्वाचित प्रधान रबाब जहरा की सराहना करते हुए कहा कि केसरवा गांव में कोरोना वैक्सीन लगवाने की भारी भीड़ देखी गयी। वैक्सीन लगवाने वालों में षेर बहादुर वर्मा, तफसुल हुसैन, नकीउल हसन, सरोज वर्मा, गुरु गौतम, देवी रानी, सुल्तान जहरा, मोबीन, निगार फातिमा, हसन बाबू उर्फ गुड्डू, रतन लाल गौतम, कीहा प्रसाद गौतम, सुमित्रा कुमारी आदि बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
बाराबंकी : रबाब जहरा के प्रयास से ग्रामीणों को लगा कोरोना वैक्सीन
RELATED ARTICLES
