Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबाराबंकी में 22 जनवरी को बंद रहेंगी शराब की दुकानें : डीएम

बाराबंकी में 22 जनवरी को बंद रहेंगी शराब की दुकानें : डीएम

बाराबंकी।(हि सं)। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के कारण जिलाधिकारी ने जिले में सभी शराब की दुकाने बंद रखने का आदेश दिया है।जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शुक्रवार को दोपहर दिए गए अपने आदेश में बताया कि अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि में बन रहे मंदिर में भगवान श्रीराम का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होना है। जिसके दृष्टिगत 22 जनवरी 2024 को सभी मदिरा दुकानों को पूर्णतया बन्द किये जाने का निर्णय किया गया है।

ज़िलाधिकारी ने कहा कि जनपद की समस्त मदिरा दुकानें जिनमें देशी शराब, विदेशी मदिरा, बियर, मॉडल शॉप, भांग, ताड़ी,आदि की दुकानें, आगामी 22 जनवरी को पूर्णतया बन्द रहेंगी। उन्होंने बताया कि उक्त बंदी के लिए अनुज्ञापियों को कोई प्रतिफल देय नहीं होगा।

पंकज/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular