Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबाराबंकी में पुजारी की धारदार हथियार से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बाराबंकी में पुजारी की धारदार हथियार से हत्या, जांच में जुटी पुलिस


बाराबंकी । जिले में एक मंदिर के पुजारी की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। मंदिर के पुजारी की हत्या की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौका-ए-वारदात की गहनता से पड़ताल की है। इस घटना के जल्द खुलासे की पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बात कही है। बाराबंकी जिले में टिकैतनगर कोतवाली क्षेत्र के खमौली गांव में 70 साल के पुजारी सुरेशचन्द्र चौहान हनुमान मंदिर के पुजारी थे। गांव के लोग उन्हें काफी मानते थे। सुरेशचन्द्र चौहान लंबे समय से मंदिर परिसर में ही रहते थे। हत्यारों का सुराग तलाशने के लिए मौके पर फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाड की टीम बुलाई गई है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में भय का माहौल है।
पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि टिकैतनगर कोतवाली क्षेत्र के खमौली गांव में एक 70 वर्षीय पुजारी रहते थे। बुधवार को सुबह उनकी डेड बॉडी मिली है। उनके सिर पर चोट के निशान हैं, जिससे या लगता है कि इसी चोट की वजह से उनकी मौत हुई है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है। पंचनामा भर के बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। जल्द से जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular