Monday, February 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेश बाराबंकी में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

 बाराबंकी में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

बाराबंकी (हि.स.)। रामनगर थाना क्षेत्र में एक पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला बुधवार को सामने आया है। सुबह के वक्त परिवार को बेटी मरणासन्न अवस्था में खेत पर मिली है। घरवालों ने बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्रा के मुताबिक, परिवार के लोगों ने बताया कि उनकी पांच साल की बेटी मंगलवार की शाम को घर से लापता हो गई थी। बुधवार की सुबह बदहवास हालत में वह गन्ने के खेत में मिली है। गांव के ही दूसरे समुदाय के एक युवक ने उनकी बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।

मामला दो समुदायों का होने से रामनगर थाने के अलावा मोहम्मदपुर खाला व मसौली पुलिस भी पंहुच गई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार लिया है।

एएसपी ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने परिवार की ओर से मिली तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है। ऐहतियातन तौर पर इलाके में फोर्स को तैनात कर दिया गया है।

पंकज/दीपक/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular