बाराबंकी (हि.स.)। गैंग बनाकर अवैध तरीके से धन अर्जित करने वाले गिरोह पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। इसके तहत शनिवार को सफदरगंज थाना पुलिस ने जिला प्रशासन के सहयोग से गिरोह के सरगना समेत चार अभियुक्तों की 02 करोड़ 02 लाख 35 हजार रुपये की सम्पत्ति कुर्क की है।
थाना सफदरगंज में धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत मो. रईश आलम, उसके साथी मो. आलम, मेराज अहमद और शाह आलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। रईश आलम ने इन साथियों की मदद से एक गिरोह बना रखा है, जो अवैध तरीके से अपराध कर धन अर्जित करते हैं। इन लोगों ने अपराध से धनोपार्जन कर संपत्ति अर्जित की थी जो धारा 14 (1) उप्र गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत कुर्क किया गया है।
पंकज/दीपक
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
