Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबाराबंकी : मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी, मुख्य आरक्षी...

बाराबंकी : मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी, मुख्य आरक्षी घायल

बाराबंकी (हि. स.)। थाना टिकैतनगर इलाके में शुक्रवार देर रात को पुलिस और पशु तस्करों की मुठभेड़ हो गई। इसमें एक मुख्य आरक्षी पुलिस की गोली से घायल हो गया है। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है। जबकि तीन बदमाश भागने में सफल रहे। पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए कॉम्बिंग कर रही है। 
पुलिसस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने शनिवार सुबह बताया कि पुलिस को टिकैत नगर इलाके में कुछ पशु तस्करों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर खेतासराय आम की बाग में पुलिस ने छापा मारा और वहां मौजूद पशु तस्करों को घेर लिया। अपने को घिरता देख पशु तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। 
 इस फायरिंग में एक मुख्य आरक्षी इन्द्रजीत यादव घायल हो गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक शातिर पशु तस्कर तौफीक गोली लगने से घायल हो गया। अन्धेरे का फायदा उठाकर उसके तीन तस्कर मौके से फरार हो गए जिनकी गिरफ्तारी के लिए कॉम्बिंग जारी है।  दोनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी भेजा गया है आगे की कार्यवाही की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular