मसौली बाराबंकी । मसौली रजबहा नहर से निकली मुंजापुर माइनर नहर कट जाने से जलभराव की स्थित बनती इससे पूर्व पहुँची सिंचाई विभाग की टीम ने कटी हुई नहर की पटरी को दुरुस्त कराकर किसानों की फसलों को डूबने से बचा लिया। बीती रात्रि मसौली रजबहा नहर से निकली मुंजापुर माइनर नहर की पटरी चकरी के निकट कट गई गनीमत रही कि जिस जगह पर नहर कटी थी उसके आसपास कोई फसल नही लगी हुई थी भोर में कटी हुई नहर से हो रहे जलभराव को देख ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग को सूचना दी। अवर अभियंता सिंचाई शिवशंकर जायसवाल ने तत्काल टीम भेजकर क्षतिग्रस्त पटरी को दुरुस्त कराकर किसानों की फसलों को डूबने से बचा लिया।
बाराबंकी : मुंजापुर माइनर नहर कटी, जलभराव
RELATED ARTICLES
