बाराबंकी(हि.स.)। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को मोटर साइकिल की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में मोटर साइकिल सवार दम्पति और एक महिला की जान चली गई है। सूचना पर हैदरगढ़ कोतवाली पुलिस व क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।
पुलिस ने मृतकों की पहचान अमेठी जनपद के शिवरतन गंज थाना क्षेत्र के रूकुलपुर गांव के रहने वाले वकील (50) पत्नी आशिया (48) और 62 वर्षीय महिला शबूबल निशा के रूप में की है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि आज ये लोग मोटर साइकिल से अपने घर अमेठी जा रहे थे। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र स्थित लखनऊ-सुलतानपुर हाइवे पर पहुंचे ही अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दिया। हादसे में वकील उनकी पत्नी आशिया और एक वृद्ध महिला की मौत हो गई है।
वारदात के बाद चालक, वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
पंकज/दीपक/पदुम नारायण
