Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबाराबंकी : मानसिक विक्षिप्त युवक का शव पेड़ से लटकता मिला

बाराबंकी : मानसिक विक्षिप्त युवक का शव पेड़ से लटकता मिला

कोठी बाराबंकी । थाना कोठी क्षेत्र के रैंसडा गांव में एक युवक ने गांव के बाहर स्थित बाग में आम के पेड़ से लटक कर जान दे दी। जानकारी मिलते ही परिजन घटना स्थल पर पहुँच गए। इसी बीच वहाँ मौजूद किसी ने घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को पीएम को कराया। कोठी थाना क्षेत्र के रैसंडा गांव निवासी दुखीराम का 24 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार गुरुवार देर शाम से ही कहीं लापता हो गया था। परिजनों ने खोजबीन के बाद उसका कहीं पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह उसका शव गांव के बाहर स्थित बाग में आम के पेड़ से दुपट्टे से लटक रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना युवक के परिजनों को दी। वही सूचना पर पुलिस ने शव को पीएम को कराया है। मृतक युवक के पिता दुखीराम ने बताया कि उनका पुत्र मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। जो अक्सर घूमा करता था। इस संबंध में थानाध्यक्ष रितेश कुमार पांडे ने बताया कि शव को पीएम को भेजा गया। परिजनों ने मानसिक विक्षिप्त होना बताया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular