Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबाराबंकी : महिला खरीदने आये आठ अभियुक्तों को पुलिस ने पकड़ा

बाराबंकी : महिला खरीदने आये आठ अभियुक्तों को पुलिस ने पकड़ा

बाराबंकी । महिला थाना प्रभारी ने गैर प्रांत से महिला खरीदने आये आठ व्यक्तियों को पुलिस ने धर दबोचा। महिला थाना प्रभारी ने मुकदमा दर्ज करके आठो आरोपियों को जेल भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने इस गुडवर्क पर पुलिस टीम को बधाई दी है। जानकारी के अनुसार, बीती रात थाना रामनगर के ग्राम मल्लापुर निवासी प्रिंस वर्मा पुत्र चन्द्रराम वर्मा ने महिला थाने में सूचना दी कि उसकी पत्नी को उसके पिता और गांव के ही रामू गौतम व उसके शाले ने मिलकर गुजरात प्रांत के साहिल पंचा और उसके साथ आये लोगों को 80 हजार रुपये में बेच दिया है तथा मेरी पत्नी को ले जाने के लिये सभी लोग गुजरात से आकर रेलवे स्टेशन बाराबंकी पर खड़े हैं। इसी सूचना पर महिला थाना प्रभारी ने धारा 370(1) का मुकदमा दर्ज करके अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डा. अवधेश सिंह के निर्देशन में कोतवाली नगर पुलिस टीम और महिला थाना की पुलिस ने मिलकर छापा मारा और रेलवे स्टेशन पर खड़े आठ लोगों को धर दबोचा। जिसमें गुजरात प्रांत के जनपद अहमदाबाद के थाना उमेरा के मोहल्ला आदीनाथ नगर निवासी साहिल पंचा पुत्र अजय भाई, इसी मोहल्ले के निवासी पप्पू भाई शर्मा पुत्र स्व. बाबूराम शर्मा यहीं के अपूर पंचा पुत्र विजय भाई, गीता बेन पत्नी अजय भाई, नीता बेन पत्नी बाबूलाल, शिल्पा बेन पत्नी प्रवीण कुमार, राकेश पुत्र भरत पटेल, अजय भाई पुत्र रणछोड़ पंचा को धर दबोचा। पुलिस लाइन में आयोजित पेस वार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अवधेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़ा गया मुख्य अभियुक्त प्रिंस वर्मा गाजियाबाद में टैक्सी चलाता है। वर्ष-2016 से योयो एप के माध्यम से वादी प्रिन्स वर्मा असम की एक लड़की से बात करता था और वर्ष 2019 में लड़की और प्रिन्स वर्मा ने बाराबंकी में मन्दिर में शादी कर लिया और पत्नी को लेकर गाजियाबाद चला गया। मल्लापुर थाना रामनगर निवासी रामू गौतम लॉकडाउन में अहमदाबाद(गुजरात) से घर आया था। इसी बीच रामू गौतम ने चन्द्र राम वर्मा से अहमदाबाद गुजरात का एक साथी साहिल पंचा के बारें में बताया कि उसकी शादी नहीं हो रही है और वह शादी कराने पर पैसे देने की बात चन्द्र राम वर्मा से बतायी तो चन्द्र राम वर्मा ने रामू गौतम से अपनी बहू को बेच देने की बात कही। इस क्रम में चन्द्र राम वर्मा ने प्रिन्स वर्मा से अपनी तबियत खराब होने एवं बहू को गाजियाबाद से घर भेजने की बात कही जिस पर प्रिन्स वर्मा ने बीती 4 जून को अपनी पत्नी को गाजियाबाद से घर भेज दिया। इधर रामू गौतम ने साहिल पंचा को पैसे देने और शादी कराने के लिए बाराबंकी बुलाया। 04 जून 2021 को ही साहिल पंचा आदि लोग लखनऊ पहुंचते है और बीती 5 जून को रामू गौतम रामनगर बुलाकर मीरापुर साईं क्लीनिक के पास बदोसरांय रोड एक कमरे में रूकवाता है। चन्द्र राम वर्मा और रामू गौतम ने साहिल पंचा से 40,000 रूपये नकद लिया तथा 20,000 रूपये चन्द्रराम वर्मा ने प्रिन्स वर्मा के बैंक खाते में डलवा दिया। प्रिन्स ने पैसे के बारे में पूछा तो बताया कि बाद में बता देगें। इधर प्रिन्स की पत्नी रामू गौतम के घर पर रूकी थी तो चन्द्र राम वर्मा और रामू गौतम ने उससे कहा कि यह लोग गाजियाबाद जा रहे है इनके साथ चली जाओ ये लोग तुमको प्रिन्स के पास छोड़ देगें। इसी बीच प्रिन्स वर्मा की पत्नी को बेचने की बात उसके जीजा से पता चलती है तो प्रिन्स वर्मा भी 05 जून को घर आ जाता है और अपनी पत्नी की खोजबीन करता है तो घर पर न तो उसके पिता चन्द्र राम वर्मा मिलते है और न रामू गौतम। रामनगर टैक्सी स्टैण्ड पर पता चलता है कि कुछ लोग बाहर के आये है और बाराबंकी गये है। इस पर प्रिन्स वर्मा बाराबंकी आता है तो पता चलता है कि उसकी पत्नी को उसके पिता चन्द्र राम वर्मा और रामू गौतम ने बेच दिया है। महिला थाना पुलिस टीम द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए प्रिन्स वर्मा की पत्नी को सकुशल बरामद किया गया तथा खरीदने आये अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त चन्द्रराम वर्मा एवं रामू गौतम की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन कर प्रयास किया जा रहा है। इस गुडवर्क से खुश होकर अपर पुलिस अधीक्षक ने पूरी पुलिस टीम को बधाई दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular