बाराबंकी । षराब माफियाओं के खिलाफ बाराबंकी पुलिस द्वारा चलाये गये अभियान में विभिन्न थानों के प्रभारियों ने भारी मात्रा में अंग्रेजी और देषी षराब बरामद की व इस मामले में आधा दर्जन लोगों को गिरतार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही षुरु कर दी। जानकारी के अनुसार, बीती रात बदोसरांय थाना प्रभारी ने मुखबिर की सूचना पर चार व्यक्तियों को भारी मात्रा में अवैध षराब व 34 क्वाटर अंग्रेजी षराब की बोतले बरामद की। थाना प्रभारी ने इस मामले में थाना दरियाबाद के ग्राम मंझार निवासी मित्रसेन यादव उर्फ मुन्ना पुत्र सर्वजीत यादव, थाना जैदपुर के ग्राम नारे का पुरवा निवासी संजय कुमार पुत्र गया प्रसाद को गिरतार किया। वहीं एक अन्य स्थान पर छापा मार करके थाना प्रभारी ने थाना बदोसरांय के ग्राम अद्रा निवासी राधेष्याम पुत्र जागेष्वर गुप्ता व प्रेम पुत्र सतगुरु को पुलिस ने गिरतार किया। वहीं थाना प्रभारी कोठी रितेष कुमार पाण्डेय ने रविवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर थाना कोठी के ग्राम ख्वाजा नगर निवासी पप्पू गोस्वामी पुत्र रामप्रकाष गोस्वामी को गिरतार कर 20 क्वाटर देषी षराब बरामद की। वहीं एक अन्य स्थान पर छापा मार करके थाना प्रभारी ने ग्राम सराय पुरखू निवासी योगेन्द्र कुमार पुत्र रामसेवक को गिरतार किया। पुलिस ने इसके पास से 13 पउव्वा अवैध देषी षराब बरामद की। पुलिस ने धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही षुरु कर दी है।
बाराबंकी : भारी मात्रा में शराब बरामद, आधा दर्जन गिरतार
RELATED ARTICLES
