Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबाराबंकी : भाजपा प्रत्याशी ने सपा को हराया, सांसद ने दी मुबारकबाद

बाराबंकी : भाजपा प्रत्याशी ने सपा को हराया, सांसद ने दी मुबारकबाद

कोठी बाराबंकी । सिद्धौर ब्लाक प्रमुख के मतदान व मतदाता मतगणना में भाजपा प्रत्याशी पूर्व प्रधान मीरापुर आरती रावत को 66 मतों से विजई घोषित कर दिया गया। वहप सपा की प्रत्याशी सीता देवी को मुंह की खानी पड़ी। सिद्धौर ब्लाक के ब्लाक प्रमुख चुनाव में शुक्रवार सुबह से ब्लॉक कार्यालय परिसर पर बीडीसी मतदाताओं द्वारा मतदान प्रारंभ कर दिया गया। जिसमें दोपहर तक कुल 108 मतों में से दोपहर तक 88 मत पोल हुए। लेकिन दोपहर तक समस्त बीडीसी ने मताधिकार का प्रयोग किया गया। ब्लॉक प्रमुख के मतदान में सुबह से भाजपा समर्थित प्रत्याशी आरती रावत के जीतने के रुझान मिलने लगे थे। शाम 3 बजे से शुरू हुई काउंटिग में आरती रावत के पक्ष में वोटों की संख्या बढ़ने लगी। जिससे उन्हें कुल 108 मतों में से 87 मत प्राप्त हुए। चुनाव अधिकारियों द्वारा घोषित रिजल्ट में उन्हें 66 मतों से विजई घोषित कर दिया गया। वही प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी सीता धीमान को 21 मत पाकर संतोष करना पड़ा। जबकि जीत की सूचना मिलते ही आरती रावत के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। अबीर गुलाल उड़ाते हुए ढोल नगाड़ों के साथ एक दूसरे में खुशियां बाटी। तदोपरांत आरती रावत के पति दिनेश रावत ने काफिले के साथ बाराबंकी की ओर रवाना हो गए उनकी जीत की खुशी में शामिल होने सांसद उपेंद्र रावत भी पहुंचे।

RELATED ARTICLES

Most Popular