Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबाराबंकी : भाजपा छोड़ कईयों ने थामा सपा दामन

बाराबंकी : भाजपा छोड़ कईयों ने थामा सपा दामन

बाराबंकी । कुर्सी विधानसभा के ग्राम टिकैतगंज से बीजेपी के समर्थक अनिल गुप्ता, वीरेंद्र मौर्य, राजू साहू, संतोष गुप्ता, बसंतीलाल, अरुण गुप्ता, राजू मौर्या आदि ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बीजेपी की तानाशाही और लचीले रवैया से त्रस्त होकर कुर्सी विधानसभा के पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई के समक्ष बीजेपी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। इस मौके पर फरीद किदवई ने समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार में हर किसी का कारोबार बर्बाद हो गया है। व्यापारी जेवर गहने गिरवी रखने पर मजबूर हो गया है। इस सरकार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है जेल में हत्याएं हो रही हैं सड़क चलते हत्याएं की जा रही हैं,हक की आवाज उठाने वाले समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे लिखे जा रहे हैं। किसानों की हितैषी बताने वाली केंद्र सरकार 6 माह से धरने पर बैठे किसानों की बात मानने को तैयार नही है,डीजल पेट्रोल के साथ साथ खाद्य तेलों के भाव आसमान छू रहे हैं मगर पार्टी के मुखिया आगामी चुनाव की तैयारी में व्यस्त है। बीजेपी उत्तर प्रदेश को अनाथ छोड़कर आपसी लड़ाई में पड़ी है मुख्यमंत्री दिल्ली के नेताओं के सामने घुटने टेक रहे हैं। मगर इस बार जनता ने प्रण कर लिया है कि 2022 में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है उन्होंने जनता से अपील की कि कोविड-19 का पालन करे अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें। इस मौके पर राजू मौर्य, वसीम, उदय भान रावत, विनय सिंह, डॉक्टर बबलू ,संजय यादव आदि लोग भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular