महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने किया बैलगाड़ी और तांगो से प्रदर्शन
बाराबंकी । भाजपा सरकार अपने नैतिक दायित्व को निभाने में असफल रही हैं। रोज पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम, बढ़ती महंगाई से जनता बेहाल हैं। सरकार टैक्स लगाकर अपना खजाना भरने में मशगूल हैं। जनता के दर्द से इसका कोई लेना देना नही हैं। उक्त बात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो. मोहसिन ने सोमवार को छाया चौराहा पर स्थित कांग्रेस कार्यालय के नीचे प्रदेशीय नृतत्व के निर्देश पर चौतरफा मूल्य वृद्धि के खिलाफ एक मजबूत विरोध दर्ज कराने के लिये तांगा, बैलगाड़ी यात्रा निकाले जाने के पूर्व कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मो. मोहसिन एवं प्रदेशीय प्रभारी सचिव राहुल त्रिपाठी की अगुवाई में सैकड़ो कांग्रेसजन कांग्रेस कार्यालय के नीचे एकत्र होकर हाथों में सरकार, महंगाई विरोधी तख्ती लेकर तांगा, रिक्शा के साथ गगनभेदी नारे लगाते हुए महंगाई विरोधी मार्च की शुरूआत की, जो घोसियाना, पटेल तिराहा, बंकी ब्लॉक, बस स्टेशन, पटेल तिराहा होते हुए नवाबगंज तहसील पहुंचा जहां कांग्रेसजनो ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए इऔधन, गैस पर अत्यधिक उत्पाद शुल्क वापस लेने एवं अभूतपूर्व महंगाई पर लगाम लगाये जाने की जोरदार मांग कर अपने महंगाई विरोधी मार्च का समापन किया। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रुप से पूर्व विधायिका राजलक्ष्मी वर्मा, सिकन्दर अब्बास रिजवी, सरजू शर्मा, के.सी. श्रीवास्तव, शिवानी सिंह, शबनम वारिस, सिद्दीक पहलवान, गौरी यादव, अरशद इकबाल आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
बाराबंकी : बढ़ती महंगाई से जनता बेहाल : मोहसिन
RELATED ARTICLES
