-तीन माह बाद जगी न्याय की उम्मीद
बाराबंकी । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले में हरख ब्लाक के पूर्व प्रमुख-हरख के पति व सपा नेता मुख्तार अहमद शाह के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एक तरफ सरकार महिलाओं के सम्मान में दिशा निर्देश जारी कर रही हैं वहीं जनपद में विपक्षीदल के नेता सरकार को बदनाम करने के लिए एक गरीब व असहाय महिला को अपना शिकार बनाकर मकान को तहस नहस कर दिया और लूटपाट किया। काफी दौड़भाग करने के बाद तीन माह बीत जाने पर स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है, लेकिन क्या जालिमो को उनके द्वारा किये गये लोमहर्षक व घटना की सजा उनको मिलेगी। मालूम हो कि इस घटना में माफिया ने कस्बे की जनता को काफी उकसाकर जमीन हथियाने के लिए पूरी घटना सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता अफसाना बानो निवासिनी कटरा, कस्बा व थाना जैदपुर, जिला बाराबंकी ने बताया कि कब्रिस्तान के किनारे सफदरगंज रोड पर एक पुश्तैनी मकान है, जिसमें मैं काफी समय से रही रही हूं। मैं जिस भूमि पर रहती हूं उसका गाटा संख्या-1618 पर जिसमें चार बिसवा मेरे मकान की क्षेत्रफल कुल चार बिसवा है। जैदपुर कस्बे विपक्षीजन जिनकी नियत प्रार्थी की भूमि पर थी जिसमें डाॅ0 अफजाल पुत्र अज्ञात, मुख्तार अहमद शाह प्रतिनिधि प्रमुख पुत्र अज्ञात, अताउल्ला पुत्र अब्दुल समद, मेराज पुत्र ईदू, हाजी मोहर्रम अली पुत्र इस्लाम, हाजी सग्गा पुत्र अज्ञात, इमामुद्दीन पुत्र अज्ञात निवासीगण कस्बा व थाना जैदपुर, जिला-बाराबंकी व हफीज पुत्र छोटके व मुन्ना पुत्र छोटके निवासी ग्राम छोटी बाजार, मोहल्ला वसीनगर, थाना जैदपुर, जिला बाराबंकी व मो0 उमेर पुत्र हाफिज मुनीर, अबू तलका पुत्र हाफिज मुनीर, निवासी कस्बा व थाना जैदपुर, बाराबंकी व रमजान पुत्र मोहर्रम अली निवासी मोहल्ला शाह कटरा, कस्बा व थाना जैदपुर बाराबंकी, लवकुश वर्मा पुत्र अज्ञात निवासी कस्बा जैदपुर, बाराबंकी ने 40-50 अन्य अज्ञात व्यक्ति को उकसाकर हमवार करके इकट्टा कर दिनांक 05.03.2021 को समय 2.00 बजे दिन में उपरोक्त भूमाफिया लोग पीड़िता के घर पर धारदार हथियारों से लैस होकर घुसकर हमला कर दिया और भीड़ ने पीड़िता का तख्त, पलंग, पल्ला, बक्सा आदि तोड़ दिया और पीड़िता की पुत्री महजबी को मुन्ना, इमामुद्दीन व हफीज ने गंदी-गंदी गालियां देते हुए बुरी नियत से जमीन पर गिरा दिया और अश्लील हरकतें करने लगे, जिससे पीड़िता की पुत्री के कपड़े अस्त-व्यस्त हो गये। विपक्षीजन जबरदस्ती पीड़िता के कमरे में घुस गये तथा पीड़िता के कमरे में रखे पांच हजार रूपये भी उपरोक्त विपक्षीजन ने लूट लिया व गृहस्थी का सामान तोड़फोड़ करके तहस नहस कर दिया, विपक्षीजन की दबंगई व सरहंगई के कारण इनका तंाडव लगभग एक घण्टे तक चला, विपक्षीजन उत्तेजित होकर नारे लगा रहे थे जिससे भीड़ और बढ़ने लगी सम्पूर्ण घटनाक्रम की वीडियो भी पीड़िता के पास मौजूद है। पीड़िता ने तत्काल 112 नम्बर फोन किया जिस पर स्थानीय पुलिस आई लेकिन विपक्षीजन के प्रभाव के कारण कोई कार्यवाही नहीं किया। दिन दहाडे़ विपक्षीजन के द्वारा घटना करने से आस-पास भय व आतंक फैल गया। इस सम्बंध में तीन माह तक दौड़भाग करती रही। बाद में दिनांक 23.05.2021 को पीड़िता की रिपोर्ट संख्या-0174/2021 अ0धारा 147, 323, 504, 506, 427 आई0पी0सी0 सम्बंधित थाना जैदपुर, जिला-बाराबंकी में मात्र 7 लोगों के विरूद्ध दर्ज की है।
जालिमों का वीडियो देखकर काॅप जायेगी रूह
उपरोक्त पूरी घटना का जब वीडियो जनता में वायरल हुआ तो लोग यह देखकर कह रहे थे कि लगता है कि जैदपुर में कानून का खत्म हो गया है और माफियाओं के आगे कानून कुछ नहीं करेगा, बहरहाल इस पूरी प्रक्रिया में स्थानीय पुलिस को कार्यवाही करने में लगभग 3 माह का समय लगा जो चर्चा का विषय बना हुआ है, कि आखिर मुख्तार अहमद शाह व उसके गिरोह पर इतनी देरी क्यो कि गई क्या कोई उनका मेली मददगार वर्तमान सरकार में है या अपने पैसों की ताकत का इस्तेमाल करके इतने दिनों से पुलिस को रोके हुए था। बहरहाल मुकदमा दर्ज हो चुका है अब देखना है कि क्या आगे की कार्यवाही होगी।
बाराबंकी : पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति मुख्तार अहमद शाह और उनके गिरोह पर दर्ज हुआ संगीन धाराओं में मुकदमा
RELATED ARTICLES
