Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबाराबंकी : पुलिस ने पकड़े आधा दर्जन जुआरी

बाराबंकी : पुलिस ने पकड़े आधा दर्जन जुआरी

बाराबंकी । कोठी थाना प्रभारी ने मुखबिर की सूचना पर छापा मार करके आधा दर्जन जुआंरियो को रंगे हाथ जुआ खेलते धर दबोचा। पुलिस ने जुआं अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही षुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर थाना प्रभारी कोठी रितेष कुमार पाण्डेय को मुखबिर ने सूचना दी कि ग्राम मदारपुर के पास स्थित बाग में भारी मात्रा में जुआं खेला जा रहा है। इसी सूचना पर छापा मार करके पुलिस ने मौके पर से ग्राम मदारपुर निवासी संजीव कुमार पुत्र गोकुल प्रसाद गांव के ही सुधई वर्मा पुत्र गंगा इसी गांव के दारा वर्मा पुत्र वासुदेव, रुपेन्द्र कुमार पुत्र षत्रुहन लाल, विवेक कुमार पुत्र संजय वर्मा व प्रदीप कुमार पुत्र राम प्रताप को धर दबोचा। पुलिस ने मौके पर से ताष की गड्डी व 2640 रुपये नकद बरामद किये। पकड़े गये जुआंरियो के बारे में थाना प्रभारी रितेष कुमार पाण्डेय ने बताया कि सभी लोगों के विरुद्ध जुआं अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular