Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबाराबंकी पुलिस ने पकड़ी 15 करोड़ की मारफीन, मुख्य सरगना समेत आठ...

बाराबंकी पुलिस ने पकड़ी 15 करोड़ की मारफीन, मुख्य सरगना समेत आठ गिरफ्तार

बाराबंकी (हि.स.)। झारखण्ड से कच्चा माल लाकर मारफीन तैयार उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में तस्करी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना समेत आठ सदस्यों को जैदपुर पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 15 करोड़ रुपये की मारफीन बरामद हुई है। 

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने प्रेसवार्ता कर यह बताया कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी हो रही थी। इसकी जानकारी के बाद ऐसे तस्करों को पकड़ने के लिए टीम को लगाया गया। बुधवार को जैदपुर थाना पुलिस ने चंदौली नहर की पटरी के पास से अभिषेक समेत तीन लोगों को पकड़ा। पूछताछ में उसने कबूला कि वह अब्दुल खालिद उर्फ मंत्री से यह माल लेते हैं। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने खालिद समेत पांच लोगों को पकड़ा हैं। कुल आठ लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पकड़े गए अभियुक्तों में मुख्य सरगना मो. खालिद उर्फ मंत्री, नजमुद्दीन, मो. रेहान, मोइनद्दीन, मुख्तार आलम, हरिव्रत ​मिश्र, अभिषेक सिंह और अविनाश है। इनके पास से पांच किलो 150 ग्राम ज्यादा मारफीन बरामद हुई है। 
एसपी ने बताया कि खालिद ने स्वीकारा है कि वह झारखंड से कच्चा माल लाकर यहां पर तैयार करता है। इसके बाद उसे हरियाणा, दिल्ली आदि राज्यों तक अपने कैरियर के माध्यम से सप्लाई करते थे। वहीं यूपी के आसपास जिलों में रहने वाले रिश्तेदार,करीबियों की मदद से यह माल सप्लाई करवाता है। खालिद अपने पूरे परिवार से कुटीर उद्योग की तरह काम करता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular