Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबाराबंकी : दो अपराधियों की करीब 01.94 करोड़ की सम्पत्ति कुर्क

बाराबंकी : दो अपराधियों की करीब 01.94 करोड़ की सम्पत्ति कुर्क

बाराबंकी (हि.स.)। हैदरगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस ने जिला प्रशासन के सहयोग से दो अपराधियों की सम्पत्ति कुर्क की है। इन अपराधियों की सम्पत्ति करीब एक करोड़ चौरानवे लाख पचहत्तर हजार रुपये है।

ग्राम नरौली निवासी अंशू मिश्रा उर्फ आदर्श और विक्की मिश्रा उर्फ प्रशान्त के खिलाफ हैदरगढ़ थाना में आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। अंशू गैंग का लीडर है, जिसने अपने गिरोह की मदद से रंगदारी, धन उगाही और पैसे लेकर मारपीट कर अवैध सम्पत्ति बना ली है। इसमें उसका साथी विक्की भी पूरा सहयोग देता था और उसने भी सम्पत्ति बनाई है। इन सभी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। अंशू पर गैंगस्टर एक्ट की भी कार्रवाई हुई है। इसी के तहत जिलाधिकारी के आदेश के बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने इन अपराधियों की अवैध सम्पत्तियों को कुर्क किया है।

पंकज/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular