Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबाराबंकी : थाने में फांसी के फंदे से लटका मिला दारोगा का...

बाराबंकी : थाने में फांसी के फंदे से लटका मिला दारोगा का शव

बाराबंकी(हि.स.)। फतेहपुर कोतवाली में तैनात दारोगा वेद प्रकाश का शव सुबह थाने में बने आवास के बरामदे में फंदे से लटकता मिला। मानसिक तनाव से ग्रस्त होकर दारोगा ने यह कदम उठाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

फतेहपुर कोतवाली के हल्का नंबर चार में तैनात दारोगा इंस्पेक्टर वेद प्रकाश यादव मूलरुप से आजमगढ़ जिले के थाना कंधरा के पुलभूलपर के मूल निवासी हैं। उनकी पत्नी व दो बच्चे लखनऊ में रहते हैं। शनिवार की सुबह थाने में बने आवास के बरामदे में फंदे से उनका शव लटकता मिला। मौके पर टेबल गिरा हुआ और साबुन उसके पास रखा था। घटना की जानकारी पर पहुंचकर पुलिस अधिकारी ने जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। रात में ड्यूटी खत्म करने के बाद वह अपने कमरे पर गया ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि रात 12:00 से 1:00 बजे के बीच उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

एडिशनल एसपी पूर्णेन्दु सिंह ने बताया कि उनके पास मानसिक तनाव को दूर करने की दवाई और डॉक्टर के पर्चे भी मिले हैं। इसे देख कर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह मानसिक तनाव से जूझ रहे थे, जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या की है। इस मामले की जांच की जा रही जल्दी मामले को सुलझा लिया जाएगा कि उन्हें किस बात का तनाव था।

पंकज/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular