Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबाराबंकी : टकराने के बाद ट्रक और ट्रेलर में लगी आग, दो...

बाराबंकी : टकराने के बाद ट्रक और ट्रेलर में लगी आग, दो की जिंदा जलकर मौत

बाराबंकी (हि.स.)। रामसनेही घाट कोतवाली क्षेत्र में देर रात को ट्रक और ट्रेलर की भिड़न्त हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। आग की चपेट में आकर ट्रक का क्लीनर और ट्रेलर के ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है, उसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। 

यह हादसा रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के भिटरिया हैदरगढ़ मार्ग पर बहरेला नहर के पास का है, जहां भिटरिया हैदरगढ़ मार्ग पर स्थित बहरेला नहर के पास लखनऊ से सीमेंट की चादर लादकर ट्रेलर सिलीगुड़ी जा रहा था। वहीं, भिटरिया की ओर से एक खाली ट्रक आ रहा था। बहरेला नहर के पास दोनों वाहनों में आमने-सामने भिड़न्त हो गई, जिसके बाद आग लग गई।
घटना की जानकारी मिलते ही दमकल कर्मियों के साथ स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची आग पर  काबू पाया। लेकिन तब तक ट्रक का क्लीनर और ट्रेलर के ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि एक घायल है। 
रामसनेहीघाट के पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज सिंह ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की देर रात करीब करीब ढाई बजे एक ट्रक दरियाबाद की तरफ से आ रहा था और एक ट्रेलर हैदरगढ़ की तरफ से आ रही थी। दोनों की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों में आग लग गई। जिसके चलते ट्रेलर का ड्राइवर और ट्रक का क्लीनर जिंदा जल गए। जबकि ट्रक का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular