डीएम व एसपी पूरे दिन करते रहे निरीक्षण
बाराबंकी । कोरोना महामारी के बीच पंचायत चुनाव का मतदान जोरो पर रहा। ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मतदान करने वालांे में बुजुर्गों ने जोशो खरोश के साथ और नौजवानों ने भी अपने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया। मतदान के दौरान जिलाधिकारी डा. आदर्श सिंह व पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद पुलिस बल के साथ चुनाव सम्पन्न कराने के लिये क्षेत्र का दौरा करते रहे। वहीं सदर के तेज तर्रार एसडीएम अभय पाण्डेय ने भी सुबह से ही चुनाव सम्पन्न कराने के लिये जीतोड़ मेहनत करते नजर आये। इस दौरान एसडीएम अपने लव लश्कर के साथ बूथों पर जाकर अधिकारियों को मतदान में तेजी लाने के लिये निर्देश दिये वहीं देवा क्षेत्र के ग्राम मोहलिया में प्रधान प्रत्याशी इजहार हुसैन ‘चंदू‘ खुद एजेण्ट बनकर मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने को कहा। जब वर्तमान प्रधान के एजेण्ट ने इसका विरोध किया तो बवाल करने लगे। कवरेज करने गये पत्रकारों से भी बदतमीजी करने लगे। जिसके बाद इसकी शिकायत एसडीएम से की गयी तो उन्होने मौके पर जोनल मजिस्टेªट को भेजकर मामले की जानकारी ली। जिसके बाद मतदान में तेजी लाने के लिये पीठासीन अधिकारी को सख्त आदेश दिये। पूरे जनपद भर में हो रहे पंचायत चुनाव को लेकर अधिकारी सतर्क दिखे। कहीं कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिये पुलिस बल तैनात किये गये। सुबह 7 बजे से मतदान का दौर शुरु हुआ 11 बजे तक 24 प्रतिशत मतदान हुआ, दोहपर 1 बजे 35 प्रतिशत व दोपहर 3 बजे तक 52 प्रतिशत व 5 बजे तक 62.71 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान में महिलाओं की भारी संख्या में भागीदारी देखने को मिली। महिलाओं के अलावा पहली बार वोंट देने वाली मतदाताओं ने भी जमकर मतदान किया।
बाराबंकी : जनपद भर में शांतिपूर्ण ढंग से हुआ पंचायत चुनाव का मतदान
RELATED ARTICLES
