Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबाराबंकी : छ: जुआंरी चढ़े पुलिस के हत्थे

बाराबंकी : छ: जुआंरी चढ़े पुलिस के हत्थे


बाराबंकी । फतेहपुर पुलिस को जुआ खेलते 6 जुआरियों को पकड़ने में सफलता मिली है। पुलिस को गुरसेल गाँव में लगातार जुआ खेलने की शिकायत आ रही थी, जिसको देखते हुए बीती शाम पुलिस ने टीम बनाकर जुआ खेलने की जगह में दबिश दी। जिसमें जुआ खेलते 6 जुआरी को पुलिस ने पकड़ा। जुआरियों के पास से बावन अदत ताश के पत्तों के साथ 1290 रुपए जब्त किये गये। एसआई जयप्रकाश यादव सहित पुलिस टीम गुरसेल गांव स्थित बाग मे जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा गया। पकड़े गए जुआरियों पर जुआ एक्ट 128/21 धारा 13 के तहत थाना फतेहपुर में कार्यवाही की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular